1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से 2 की मौत, पुलिस ने बंद कराया कैंपस

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से 2 की मौत, पुलिस ने बंद कराया कैंपस

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2016 06:23 am IST,  Updated : Jun 02, 2016 07:26 am IST

लॉस एंजेलिस: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के लॉस एंजिलिस परिसर में आज हत्या-आत्महत्या की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संस्थान को बंद कर दिया और वहां बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की

california- India TV Hindi
california

लॉस एंजेलिस: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के लॉस एंजिलिस परिसर में आज हत्या-आत्महत्या की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संस्थान को बंद कर दिया और वहां बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

लॉस एंजेलिस पुलिस प्रमुख चार्ली बेक ने कहा कि कैम्पस के एक कार्यालय में दो लोग मिले जिनको गोली लगी थी। कम से कम तीन गोलिया चलाई गईं और मौके से एक बंदूक भी बरामद की गई। बेक ने कहा, ‘सुबह करीब 10 बजे हत्या और आत्महत्या की घटना इंजीनियरिंग संकाय में हुई। इस बात का सबूत है कि सुसाइड नोट हो सकता है, लेकिन फिलहाल हम इस बारे में नहीं जानते।’

इससे पहले पुलिस की प्रवक्ता जेनी हाउसर ने एएफपी को बताया अभी दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस के प्रवक्ता टोनी आईएम ने बताया यहां दो पीडि़त हैं।

पुलिस की दर्जनों कारें और टीमों को परिसर में भेजा गया तथा सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश