1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Video: मरते-मरते बचा एक पिता, निशानेबाजी की प्रैक्टिस कर रहा था बच्चा

Video: मरते-मरते बचा एक पिता, निशानेबाजी की प्रैक्टिस कर रहा था बच्चा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 14, 2016 06:00 pm IST,  Updated : Jan 14, 2016 06:00 pm IST

जब बच्चा तीर को कमान पर चढ़ा रहा था उसी वक्त उसके पिता उसके टार्गेट के ठीक पास कुछ कर रहे थे बच्चे ने तीर कमान से छोड़ दिया और सीधा उसके पिता के सिर को छूता हुआ निकर गया।

little boy fires arrow- India TV Hindi
little boy fires arrow

नई दिल्ली: एक पांच साल के बच्चे की निशानेबाजी की प्रैक्टिस के दौरान उसके पिता मरते-मरते बच गए। दरअसल जब बच्चा तीर को कमान पर चढ़ा रहा था उसी वक्त उसके पिता उसके टार्गेट के ठीक पास कुछ कर रहे थे बच्चे ने तीर कमान से छोड़ दिया और सीधा उसके पिता के सिर को छूता हुआ निकर गया। गनीमत रही कि पिता ने उस वक्त अपने सिर नहीं उठाया वर्ना उनकी जान भी जा सकती थी। इस हैरान कर देने वाले दृश्य का एक वीडियो भी यूट्यूब पर साझा किया गया है।

यह घटना अमेरिका की है। लड़के के पिता लकड़ियों के सहारे अपने बच्चे के लिए एक लकड़ी का तख्ता सेट कर रहे थे जिस पर बच्चे को निशाना साधना था लेकिन बच्चे ने शरारत करते हुए उसी वक्त एक तीर छोड़ दिया। जब यह हादसा हुआ उसके पिता कुछ सामान जमीन से उठा रहे थे। तीर उनके सिर को छूता हुआ निकल गया। हालांकि इस घटना में पिता को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पिता ने बताया कि वो अपने बच्चे को निशानेबाजी की प्रैक्टिस करवा रहे थे। दिलचस्प बात यह रही है कि ऐसे हादसे में जरा सी चूंक उनकी जान ले सकती थी लेकिन उन्होंने इतना कुछ होने के बाद भी अपने बेटे के पास आराम से बैठकर उसे बस इतना समझाया कि उसने क्या गलत किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश