1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इस डर की वजह से एक हफ्ते में दूसरी बार बंद हुआ अमेरिकी संसद भवन

इस डर की वजह से एक हफ्ते में दूसरी बार बंद हुआ अमेरिकी संसद भवन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 05:58 pm IST

अमेरिकी संसद भवन के इर्द गिर्द एक बंदूकधारी के सक्रिय होने की आशंका के बाद मंगलवार को इस परिसर को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।

american parliament house- India TV Hindi
american parliament house

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद भवन के इर्द गिर्द एक बंदूकधारी के सक्रिय होने की आशंका के बाद मंगलवार को इस परिसर को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी संसद भवन को बंद करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, कैपिटल हिल और कैपिटल परिसर के सभी भवनों को स्थानीय समय के अनुसार करीब शाम 4 बजकर 20 मिनट पर 'लॉक डाउन' कर दिया गया। उस समय पुलिस उन खबरों की जांच कर रही थी कि बंदूक के साथ एक संदिग्ध को अमेरिकी श्रम विभाग के भवन के बाहर देखा गया था। यह भवन कैपिटल हिल से दो ब्लॉक ही दूर है।

अधिकारियों ने कहा कि कोई गोली नहीं चली। स्थानीय समय के अनुसार 4 बजकर 45 मिनट पर सब कुछ सामान्य हो गया।

इस हफ्ते यह दूसरा अवसर है जब कैपिटल को बंद किया गया। शुक्रवार को भी एक गोली चलाने वाले के सक्रिय होने की खबर के बाद ऐसे ही अलार्म बज गया था जिसके बाद इसे थोड़ी देर के बंद कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश