1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. निमोनिया हो जाने के कारण पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश हॉस्पिटल में भर्ती

निमोनिया हो जाने के कारण पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश हॉस्पिटल में भर्ती

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2017 09:09 am IST,  Updated : Apr 19, 2017 09:11 am IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को फिर से निमोनिया होने के कारण ह्यूस्टन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस साल की शुरूआत में भी उन्हें निमोनिया हुआ था।

george bush- India TV Hindi
george bush

ह्यूस्टन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को फिर से निमोनिया होने के कारण ह्यूस्टन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस साल की शुरूआत में भी उन्हें निमोनिया हुआ था।

ये  भी पढ़े

बुश के प्रवक्ता जिम मैग्राथ ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के पिता को लगातार खांसी की शिकायत के चलते शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनमें निमोनिया के मामूली लक्षण पाए हैं जिसके लिए कल ही इलाज शुरू कर दिया गया। मैग्राथ ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा गया है।

जनवरी में भी निमोनिया के चलते बुश को दो सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश