1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गोरिल्ला के बाड़े में गिरा 4 साल का बच्चा, 10 मिनट तक घसीटता रहा और फिर...

गोरिल्ला के बाड़े में गिरा 4 साल का बच्चा, 10 मिनट तक घसीटता रहा और फिर...

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 01:40 pm IST,  Updated : May 30, 2016 01:44 pm IST

अमेरिका के सिनसिनाती चिड़ि‍याघर में चार साल का एक बच्‍चा गोरिल्‍ला के 10-12 फीट गहरे बाड़े में गिर गया। बाड़े में करीब आधा फुट पानी भरा हुआ था। 17 साल का एक भारीभरकम गोरिल्‍ला करीब 10 मिनट तक बच्‍चे को घसीटता रहा।

gorilla- India TV Hindi
gorilla

सिनसिनाती: शनिवार दोपहर अमेरिका के सिनसिनाती चिड़ि‍याघर में चार साल का एक बच्‍चा गोरिल्‍ला के 10-12 फीट गहरे बाड़े में गिर गया। बाड़े में करीब आधा फुट पानी भरा हुआ था। 17 साल का एक भारीभरकम गोरिल्‍ला करीब 10 मिनट तक बच्‍चे को घसीटता रहा।

बच्चे को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो चिड़ि‍याघर के अधिकारियों ने गोरिल्‍ला को गोली मार दी गई। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक जब बच्‍चा बाड़े में गिरा तो वहां तीन गोरिल्‍ला थे। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने अपने प्रयास से दो को तो बाहर बुला लिया, लेकिन तीसरा गोरिल्‍ला बच्‍चे को छोडने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में आखिरकार उसे गोली मार दी।

घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 4 बजे की है। शनिवार दोपहर गोरिल्ला के आसपास का इलाका बंद हो चुका था कि पर्यटकों को चीख सुनाने की खबर दी। हराम्बे को 2015 में टेक्सास से सनसिनाटी लाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अगले आदेश तक गोरिल्ला क्षेत्र बंद रहेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, बच्‍चे को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां वह तेजी से रिकवर कर रहा है । हालांकि बच्‍चे के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। राहत की बात यह रही कि चिड़ि‍याघर में खतरनाक जानवरों से निपटने के लिए एक रिस्‍पांस टीम है। जो ऐसे ही हालातों का सामना करने के लिए बनी है।

देखिए बच्चे और गोरिल्ला के बीच संघर्ष का दिल दिहला देने वाला वीडियो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश