1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं, कंट्रोल करने के लिए सरकार ने शुरू किया अभियान

अमेरिका में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं, कंट्रोल करने के लिए सरकार ने शुरू किया अभियान

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 02:10 pm IST

संघीय सरकार ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक अभियान शुरू किया है और लोगों से खासतौर पर कोविड-19 महामारी के वक्त अन्य लोगों से संपर्क में रहने की अपील की है।

अमेरिका में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं, कंट्रोल करने के लिए सरकार ने शुरू किया अभियान- India TV Hindi
अमेरिका में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं, कंट्रोल करने के लिए सरकार ने शुरू किया अभियान Image Source : FILE

वाशिंगटन: संघीय सरकार ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक अभियान शुरू किया है और लोगों से खासतौर पर कोविड-19 महामारी के वक्त अन्य लोगों से संपर्क में रहने की अपील की है। इस अधियान का नाम है ‘रीच’।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए इसकी घोषणा की है। इसमें बुजुर्गों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। बुधवार से शुरू हो रहे इस अभियान में इंटरनेट पर ऐसे प्रचार आएंगे जिसमें संदेश होगा की ‘‘आत्महत्या को रोका जा सकता है’’।

साथ संदेश होगा कि सिर्फ सरकार के नहीं बल्कि कारोबार से जुड़े लोगों, स्कूलों तथा अनेक संगठनों के सम्मलित प्रयासों से मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करके इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से निकला जा सकता है और लोगों को खतरों को समझने में मदद की जा सकती है। दूसरों के साथ संपर्क में रहिए और समस्यओं पर खुल कर बात करिए।

सरकार के इस अभियान की प्रमुख प्रवक्ता उप राष्ट्रपति माइक पेंस की पत्नी केरेन पेंस ने कहा,‘‘एकसाथ काम करके हम इसे अमल में ला सकते हैं और आत्महत्या की राष्ट्रीय त्रासदी को समाप्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने अभियान के लिए इसे सही वक्त बताया कि क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोग एक दूसरे से कटे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश