1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बंदूकधारियों ने अमेरिकी मिशनरी को गोली मारी

बंदूकधारियों ने अमेरिकी मिशनरी को गोली मारी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2015 12:00 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 12:00 pm IST

पोर्ट-औ-प्रिंस: बंदूकधारियों ने दो दशक से हैती के लिए काम करने वाली एक अमेरिकी मिशनरी की देश की राजधानी में गोली मार कर हत्या कर दी। मिशनरी कार की पिछली सीट पर बैठी हुयी थी।

बंदूकधारियों ने...- India TV Hindi
बंदूकधारियों ने अमेरिकी मिशनरी को गोली मारी

पोर्ट-औ-प्रिंस: बंदूकधारियों ने दो दशक से हैती के लिए काम करने वाली एक अमेरिकी मिशनरी की देश की राजधानी में गोली मार कर हत्या कर दी। मिशनरी कार की पिछली सीट पर बैठी हुयी थी। टेनेसी के हेंडरसन में स्थित इस्तेस चर्च ऑफ क्राइस्ट ने मारी गयी मिनशरी की पहचान रॉबर्टा एडवर्ड्स के तौर पर की है। वह पोर्ट-औ-प्रिंस में एक बाल गृह सनलाइट चिल्ड्रेन होम का संचालन करती थी।

चर्च ने बताया कि एडवर्ड्स की कार को सशस्त्र लोगों ने शनिवार को रोका और अंधाधुंध गोली चला कर उसे मार डाला। घटना के बाद बंदूकधारी फरार हो गये । अभी यह पता नहीं चल पाय है कि बंदूकधारियों ने एडवर्ड्स को गोलियां क्यों मारी तथा कार में क्या कोई और भी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश