1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के गुरूद्वारे में तोड़फोड़

अमेरिका के गुरूद्वारे में तोड़फोड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 04, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 12:36 pm IST

वाशिंगटन: वाशिंगटन राज्य के एक गुरूद्वारे में एक निर्वस्त्र व्यक्ति ने वहां रखीं सिख धर्म की पवित्र वस्तुओं की बेअदबी की है। यह मामला घृणा अपराध का मामला जान पड़ता है। समुदाय के नेताओं ने

america gurudwara- India TV Hindi
america gurudwara

वाशिंगटन: वाशिंगटन राज्य के एक गुरूद्वारे में एक निर्वस्त्र व्यक्ति ने वहां रखीं सिख धर्म की पवित्र वस्तुओं की बेअदबी की है। यह मामला घृणा अपराध का मामला जान पड़ता है। समुदाय के नेताओं ने इसकी निंदा की है। बुधवार को हुई इस घटना में जेफरी सी पिटमैन (44) स्पोकेन स्थित गुरूद्वारे में घुस आया था। प्रतिनिधियों ने कहा कि पिटमैन को जब गुरूवार सुबह गिरफ्तार किया गया तो उसने एक चादर के अलावा कुछ भी नहीं पहना था। यह चादर भी उसने गुरूद्वारे से उठाई थी। उसके हाथ में गुरूद्वारे की पारंपरिक तलवार भी थी। उसने गुरूद्वारे की पवित्र वस्तुओं की बेअदबी भी की। द सीएटल ग्लोबलिस्ट की खबर के अनुसार, पिटमैन के खिलाफ चोरी, दुर्भावनापूर्ण शिकायत और दुर्भावनापूर्ण शोषण के आरोपों के तहत स्पोकेन काउंटी जेल में मामला दर्ज किया गया। यह मामला राज्य के घृणा अपराध कानून के तहत दर्ज किया गया।

स्पोकेन के शेरिफ ओजी नेजोविच ने एक बयान में कहा, सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी के धार्मिक विश्वास के कारण किए गए किसी भी अपराध की प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, प्रतिनिधियों ने थोड़ी कहासुनी के बाद पिटमैन को पकड़ लिया था। गुरूद्वारे को हजारों डॉलर का नुकसान पहुंचा है। गुरूद्वारे की पवित्र धार्मिक चीजों का नुकसान हुआ है। गुरूद्वारे के ग्रंथी गुरजीत सिंह औगला ने कहा कि उन्होंने और एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस के पहुंचने से पहले इस व्यक्ति को पकड़ लिया था।

गुरूद्वारे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, हम इस तोड़फोड़ के पीछे की वजह नहीं जानते लेकिन हम यह जानते हैं कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी पूर्वाग्रह के शामिल होने के तत्काल संकेत नहीं मिले हैं। बयान में कहा गया, अमेरिका में पूजा के किसी भी स्थल पर तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए। सिख धर्म की चीजें, जिनमें पगड़ी और दाढ़ी शामिल हैं, वे सभी के लिए समानता, न्याय और आजादी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये सिर्फ सिख मूल्य नहीं हैं, ये अमेरिकी मूल्य हैं।

सिख काउंसिल ऑन रिलीजन एंड एजुकेशन के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने वाशिंगटन के स्पोकेन में सिख गुरूद्वारे में तोड़फोड़ पर रोष जताया है। उन्होंने कहा, स्पोकेन क्षेत्र और देश भर में सिखों के लिए यह भयावह खबर है। इस तरह की घटनाएं हमारे लिए सामान्य न बन जाएं। इससे पहले भी अमेरिका में सिखों के खिलाफ कई घृणा अपराध हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश