मिशिगन: ब्रायन रैंडोल्फ का कहना है कि उसने एक बैंक पर डाका इसलिए डाला, क्योंकि उसे कैंसरग्रस्त बेटी का इलाज कराना था। ब्रायन ने बताया कि उसकी बेटी का मेडिकल बीमा खत्म हो जाने की वजह से उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। उसे हथियारबंद होकर लूटपाट करने औऱ बैंक डकैती डालने के आरोप में सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। अब ब्रायन मिशिगन जेल में है, जबकि उसकी 1 साल की बच्ची कैंसर के इलाज के लिए अगली कीमोथैरेपी का इंतज़ार कर रही है।
ब्रायन ने बताया कि एक पिता होने के नाते वह अपनी प्यारी-सी बच्ची को जिंदगी की सारी खुशियां देना चाहता था।
लूट के दिन ब्रायन आंखों पर चश्मा लगाकर और बेसबॉल कैप पहनकर साउथ लिऑन स्थित वाइब क्रेडिट यूनियन में गया औऱ बैंक में टैलर को एक कागज़ थमा दिया, जिस पर लिखा था कि मेरी पैंट की जेब में शॉटगन है औऱ मुझे 20,000 डॉलर दे दो।
ऑकलैंड कांउटी वाइयोलेंट क्राइम टास्क फोर्स ने जब अगस्त 14 को उसे एक रेंटल कार में पकड़ा, तो ब्रायन ने महंगे डिज़ायनर पकड़े पहने थे और उसके पास केवल 3000 डॉलर बचे थे।
ये भी पढ़ें: अब अमेरिका भारत से सीखेगा, कैसे पाएं हिंसा पर काबू?