1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन को हुआ निमोनिया, सभा में हुईं बेहोश

हिलेरी क्लिंटन को हुआ निमोनिया, सभा में हुईं बेहोश

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2016 10:05 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 10:05 am IST

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन निमोनिया को गया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। इससे कुछ ही घंटे पहले हिलेरी अस्वस्थ महसूस होने के कारण यहां 9/11 हमलों की स्मृति सभा से बीच में ही चली गई थीं।

Hillary Cinton- India TV Hindi
Hillary Cinton

न्यूयार्क: राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन निमोनिया को गया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। इससे कुछ ही घंटे पहले हिलेरी अस्वस्थ महसूस होने के कारण यहां 9/11 हमलों की स्मृति सभा से बीच में ही चली गई थीं। हिलेरी की चिकित्सक लीसा बरडाक ने एक बयान में कहा कि पूर्व विदेश मंत्री को एलर्जी के कारण खांसी हो रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय से खांसी हो रही थी और इस संबंधी जांच के बाद उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया। उन्हें एंटीबॉयोटिक दवाएं दी र्गइं। उन्हें आराम करने और अपने कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी गई है। उन्होंने हिलेरी की जांच की। उनके शरीर में पानी की कमी दूर हो गई है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

चिकित्सक ने बताया कि हिलेरी (68) को कल तड़के मैनहट्टन में ग्राउंड जीरो स्मारक में 9/11 हमलों के 15 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक स्मृति सभा में बुखार हो गया और उनके शरीर में पानी की कमी हो गई।

हिलेरी के 9/11 हमलों के स्मारक से अचानक चले जाने के बाद उनके स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई थी। वह स्मारक पर आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने गई थीं। हिलेरी की प्रचार टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान वह अस्वस्थ हो गईं और अपनी बेटी चेल्सी के अपार्टमेंट के लिए रवाना हो गईं जो शहर के पॉश फ्लैटीरोन में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश