1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन घिरीं ईमेल विवाद में

हिलेरी क्लिंटन घिरीं ईमेल विवाद में

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 12:25 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आधिकारिक ईमेल भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल कर विवादों में घिर गई हैं। कुछ ईमेल में गोपनीय

हिलेरी क्लिंटन घिरीं...- India TV Hindi
हिलेरी क्लिंटन घिरीं ईमेल विवाद में

वाशिंगटन: अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आधिकारिक ईमेल भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल कर विवादों में घिर गई हैं। कुछ ईमेल में गोपनीय जानकारी होने की खबरे हैं।

समाचार चैनल 'सीएनएन' के मुताबिक, खुफिया विभाग के महानिरीक्षक ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि पूर्व विदेश मंत्री के निजी सर्वर से भेजे गए कुछ ईमेल में गोपनीय जानकारियां थीं, लेकिन यह गोपनीय जानकारी किस तरह की थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

महानिरीक्षक चार्ल्स मैक्कलफ ने कांग्रेस को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने ईमेल के नमूनों की सीमित समीक्षा की और जिन 40 ईमेल की समीक्षा की गई, उनमें से चार में खुफिया समुदाय से संबंधित गोपनीय जानकारियां पाई गईं।

प्रवक्ता एंड्रिया विलियम्स ने सीएनएन को बताया कि उन चारों ईमेल में गोपनीय सूचनाएं थीं।

मैक्कलफ ने कहा कि विदेश विभाग में सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम से संबंधित अधिकारियों ने खुफिया समुदाय के महानिरीक्षक को बताया कि ऐसी संभावना है कि कई हजार गोपनीय ईमेल भेजे गए हैं, जिनमें से लगभग 30,000 हिलेरी क्लिंटन द्वारा भेजे गए हैं।

हिलेरी ने शुक्रवार को गोपनीय ईमेल संबंधी रपट में बहुत सारी गलतियों होने का हवाला देते हुए इसकी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने 500 पृष्ठों के ईमेल जारी किए हैं। उन्होंने कांग्रेसनल समिति के समक्ष कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि मैं सवालों का जवाब दूंगी, लेकिन मैं मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहती हूं, विशेष रूप से अमेरिकी परिवारों के लिए महत्व रखने वाले बड़े मुद्दों पर।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश