1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन घिरीं ईमेल विवाद में

हिलेरी क्लिंटन घिरीं ईमेल विवाद में

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 12:25 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आधिकारिक ईमेल भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल कर विवादों में घिर गई हैं। कुछ ईमेल में गोपनीय

पहले हिलेरी ने ऐसे आरोपों को सिरे से नकार दिया था

पूर्व में हिलेरी ने अपने निजी सर्वर से गोपनीय जानकारियां भेजने के आरोपों से इंकार किया था।

इस दौरान न्याय विभाग ने पूर्व की रपटों में सुधार करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि विदेश मंत्री के पद पर रहने के दौरान हिलेरी के सर्वर से भेजे गए ईमेल की जांच एक आपराधिक जांच थी।

इस खुलासे के बाद रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने हिलेरी पर निशाना साधा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जॉन बोहनर ने हिलेरी से अपना निजी सर्वर त्यागने और फैसले को चुनौती देने को कहा।

उन्होंने कहा, "यदि हिलेरी के पास छिपाने को कुछ नहीं है तो वह तत्काल अपने सर्वर को जांच के लिए उचित अधिकारियों को सौंप सकती हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश