Hanuman Ji Mantras: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व है। यह दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अति उत्तम माना जाता है। ज्येष्ठ मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी अपने प्रभु श्री राम से मिले थे। यहीं वजह है कि धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह का मंगलवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा, चालीसा और सुंदरकांड का पाठ के साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इसके अलावा बड़े मंगल के दिन अगर हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप किया जाए तो उनके सभी कष्ट और आर्थिक परेशानियां शीघ्र दूर हो जाती हैं।
हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र
हनुमान मूल मंत्र
- ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥
रुद्र हनुमान मंत्र
- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥
हनुमान गायत्री मंत्र
- ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
पंचमुखी हनुमान मंत्र
- ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
- हं हनुमंते नम:
- ऊं नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा
- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
कार्य में सफलता के लिए
- मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
रोगों के नाश के लिए
- ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
बुढ़वा मंगल के दिन ऐसे करें मंत्रों का जाप
- बुढ़वा मंगल के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि करें और लाल या नारंगी रंग के वस्त्र पहनें।
- इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर व्रत का संकल्प लें।
- बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूलों की माला अर्पित करें।
- भोग में बेसन के लड्डू या बूंदी चढ़ाएं। इसके अलावा केला और खीर भी हनुमान जी को अर्पित कर सकते हैं।
- हनुमान जी के भोग में तुलसी दल जरूर रखें। बिना तुलसी के भोग पूरा नहीं होता है।
- हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की आरती करें।
- इसके बाद हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
हनुमान जी की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां, इन जातकों पर कभी नहीं आता कोई संकट
Adhik Maas 2026: आज समाप्त हुआ अधिक मास का महीना, जानें अब किस साल और महीने में लगेगा मलमास