हनुमान जी की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां, इन जातकों पर कभी नहीं आता कोई संकट
हनुमान जी की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां, इन जातकों पर कभी नहीं आता कोई संकट
Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs: 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जो हनुमान जी की प्रिय राशि मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौनसी सौभाग्यशाली राशियां हैं जिनपर बजरंगबल की विशेष कृपा रहती है।
Published : Jun 15, 2026 10:16 pm IST, Updated : Jun 15, 2026 10:16 pm IST
1/5Image Source : FILE IMAGE
सप्ताह का शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। यह दोनों दिन बजरंगबली की पूजा के लिए अति उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और दिल से हनुमान जी की उपासना करता है, उसके सभी संकट पल भर में दूर हो जाते हैं। ज्योतिषों के अनुसार, 12 राशियां में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनपर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। तो आइए जानते हैं हनुमान जी की प्रिय राशियों के बारे में।
2/5Image Source : INDIA TV
मेष राशि बजरंगबली की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। मेष राशि के जातकों पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। इनके सभी काम बिना बाधा के पूरे हो जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
3/5Image Source : INDIA TV
सिंह राशि वाले पर बजरंगबली का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस राशि के लोगों पर कोई भी नकारात्मक शक्ति या शत्रु हावी नहीं हो पाता। संकटमोचन की कृपा से इनके जीवन में कभी भी किसी तरह की बाधा नहीं आती है।
4/5Image Source : INDIA TV
वृश्चिक राशि वालों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। बजरंगबली के आशीर्वाद से इन्हें हर कार्य में अपार सफलता मिलती है। इनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बना रहता है। वृश्चिक राशि के जातकों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
5/5Image Source : INDIA TV
कुंभ राशि के लोगों पर हनुमान जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। इन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। बजरंगबली की कृपा से इन्हें करियर और बिजनेस हमेशा सफलता मिलती है।