1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज

शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 16, 2026 09:38 am IST,  Updated : Jun 16, 2026 09:39 am IST

बिग बॉस 20 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है और कंटेस्टेंट्स की खोज भी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 21 सितंबर से ये सीजन शुरू हो जाएगा।

Bigg Boss 20- India TV Hindi
बिग बॉस 20 Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@JIOHOTSTARREALITY

टीवी की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन बिग बॉस 20 के साथ लौटने वाला है। सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और अब तक इसके 19 सीजन प्रीमियर हो चुके हैं। अब बिग बॉस 20 की भी तैयारियों की हलचल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। साथ ही सितंबर के महीने से इस शो को शुरू कर दिया जाएगा। 

 सितंबर में शुरू होगा बिग बॉस-20?

सलमान खान एक बार फिर टीवी पर लौटने वाले हैं और अपने रियलिटी शो बिग बॉस-20 में एक बार फिर वीकेंड का वार होस्ट करते दिखेंगे। वैरायिटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 21 सितंबर से बिग बॉस-20 की शुरुआत हो सकती है। मेकर्स ने इस सीजन के लिए  कंटेस्टेंट्स की खोज शुरू कर दी है। हालांकि कुछ नाम भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और दावा किया जा रहा है कि ये संभावित कंटेस्टेंट्स हैं। जिनमें फैजल शेख, रिद्धिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद समेत कुछ और नाम सामने आए हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की अभी तक ठोस पुष्टि नहीं आई है। अब देखना होगा कि बिग बॉस-20 में कितना धमाल मचने वाला है। फैन्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है और अब तक 19 सीजन सुपरहिट रहे हैं। 

गौरव खन्ना  रहे थे विजेता

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी टीवी स्टार गौरव खन्ना के सिर सजी थी। उन्होंने इस सीजन को अपने नाम किया था। गौरव के साथ तान्य मित्तल भी खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रही थी। इतना ही नहीं तान्या पिछले सीजन की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स रही थी। हालांकि तान्या को खिताब से सम्मानित नहीं किया गया था। इसके साथ ही इस सीजन में कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर जैसे  कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गौरव बजाज भी काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि इन सभी के बीच गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के खिताब को अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि बिग बॉस-20 का ताज किसके सिर सजता है। 

ये भी पढ़ें-लखनऊ के स्कूल में शूट हुआ था गदर फिल्म का ये सुपरहिट सीन, 25 साल बाद भी नहीं भूले लोग

संचिता उगले के को-स्टार सोराब बेदी ने भी जताया दुख, अचानक मौत से चौंक गई इंडस्ट्री, भाई ने बॉलीवुड पर लगाए आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन