1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. एस्पिरेंट्स जैसी शानदार सीरीज, जिसे देखकर 'घर वापसी' का करेगा मन, फैमिली ड्रामा को IMDb पर मिली है 8.7 रेटिंग

एस्पिरेंट्स जैसी शानदार सीरीज, जिसे देखकर 'घर वापसी' का करेगा मन, फैमिली ड्रामा को IMDb पर मिली है 8.7 रेटिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 15, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 04:14 pm IST

4 साल पहले आई इस सीरीज की कहानी बताती है कि कैसे महानगर से दुत्कारे जाने के बाद जब कोई अपने ही घर लौटता है तो उसे सब अजनबी लगते हैं। मगर फिर धीरे-धीरे वही बचपन वाला लाड-प्यार और अपनापन उसे फिर वहीं ले आता है, जिसे छोड़कर वह कभी गया था।

web series- India TV Hindi
सीरीज को आईएमडीबी पर मिली है 8.7 रेटिंग। Image Source : YOUTUBE/JIOHOTSTAR

ओटीटी पर सैकड़ों वेब सीरीज मौजूद हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में कुछ ही अपनी जगह बना सकी हैं। 'एस्पिरेंट्स', 'पंचायत' और 'मिर्जापुर' कुछ ऐसी ही सीरीज हैं, जिन्होंने दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ उनके दिल में एक अलग जगह बना ली। इन सीरीज को आईएमडीबी पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली  है, जिससे पता चलता है कि इन्हें दर्शकों के बीच कितना पसंद किया गया है। अगर आपको 'एस्पिरेंट्स' जैसी सीरीज पसंद हैं तो आपको इसी तरह की एक और सीरीज के बारे में बताते हैं, जो आपको जरूर पसंद आएगी। इस सीरीज का नाम है 'घर वापसी', जिसमें एक ऐसे युवक की कहानी दिखाई गई है जो महानगर से दुत्कारे जाने के बाद अपने घर वापस आता है और फिर उसे जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, उससे कोई भी 9 टू 5 काम करने वाला व्यक्ति जरूर कनेक्ट कर लेगा।

क्या है 'घर वापसी' की कहानी?

'घर वापसी' एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो महानगर में रहता है, लेकिन मजबूरी में उसे अपने होमटाउन लौटना पड़ता है। कहानी शेखर नाम के लड़के की है, जो बेंगलुरु में कॉर्पोरेट नौकरी करता है। मगर इसी बीच उसकी जिंदगी में एक तगड़ा टर्न आता है और उसे अपने होमटाउन इंदौर लौटना पड़ता है। शेखर की नौकरी छूट जाती है और उसे घर वापस आना पड़ता है। शुरुआत में शेखर अपनी नौकरी जाने की बात अपने घरवालों से छुपाता है, मगर फिर भेद खुल जाता है। परिवार में समीकरण बिगड़े हैं और सभी की उसके प्रति धारणा बदल जाती है। शुरुआत में तो शेखर को अपने घर आकर ही सब अजनबी सा लगता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे उसे अपने परिवार और दोस्तों की अहमियत समझ में आती है।

'घर वापसी' के कलाकार

घर वापसी में विशाल वशिष्ठ ने शेखर त्रिवेदी की मुख्य भूमिका निभाई है और उनके साथ अतुल श्रीवास्तव (रतन लाल द्विवेदी), विभा छिब्बर (मधुवंति द्विवेदी), अजितेश गुप्ता (दर्शन), अनुष्का कौशिक (सुरुचि द्विवेदी), साद बिलग्रामी (संजू द्विवेदी), आकांक्षा ठाकुर (रिद्धिमा बंसल) और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी (मनीष) के किरदार में हैं। इस सीरीज का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है और भारत मिश्रा और तत्सत पांडे ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें?

अगर आप भी 'घर वापसी' देखने के इच्छुक हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ये सीरीज देख सकते हैं। वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो इसे 8.7 रेटिंग मिली है। घर वापसी की कहानी जितनी शानदार है, उसके डायलॉग, कलाकारों का अभिनय और निर्देशन भी उतनी ही बेहतरीन है। ये सीरीज 4 साल पहले आई थी और इस दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थी।

ये भी पढ़ेंः सनी देओल की 'गदर 3' हुई कन्फर्म, डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट पर शुरू किया काम, बताया इस बार किस पर होगा फोकस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन