1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राष्ट्रपति के चुनाव मे हिलेरी के पक्ष में हैं अमेरिका के युवा मतदाता: सर्वेक्षण

राष्ट्रपति के चुनाव मे हिलेरी के पक्ष में हैं अमेरिका के युवा मतदाता: सर्वेक्षण

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 27, 2016 11:47 am IST,  Updated : Oct 27, 2016 11:47 am IST

हार्वर्ड के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में कहा गया है कि अमेरिका के युवा देश के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जबरदस्त समर्थन कर रहे हैं

Hillary Clinton- India TV Hindi
Hillary Clinton

न्यूयार्क: हार्वर्ड के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में कहा गया है कि अमेरिका के युवा देश के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जबरदस्त समर्थन कर रहे हैं लेकिन उनमें से अधिकतर का कहना है कि वे देश के भविष्य को लेकर भयभीत हैं और आशावान महसूस नहीं करते।

हार्वर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स :आईओपी: ने सर्वेक्षण में प्रतिष्ठित जॉन केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में अमेरिका के 18 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को शामिल किया। सर्वेक्षण में पाया गया कि युवाओं के बीच समर्थन के मामले में हिलेरी डोनाल्ड ट्रंप से 28 प्रतिशत मतों से आगे है।

चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को ध्यान में रखकर कराए गए सर्वेक्षण में हिलेरी को संभावित युवा मतदाताओं का 49 प्रतिशत समर्थन मिला जबकि ट्रंप को 21 प्रतिशत समर्थन मिला। केवल हिलेरी और ट्रंप के बीच मुकाबले को ध्यान में रखकर कराए गए सर्वेक्षण में हिलेरी को 59 और ट्रंप को 25 प्रतिशत समर्थन मिला।

चुनाव सर्वेक्षण यह भी दर्शाता है कि 18 से 29 वर्ष की आयु के अधिकतर युवा अमेरिका के भविष्य को लेकर डरे हुए है और 51 प्रतिशत युवा अमेरिकियों का कहना है कि वे भयभीत महसूस करते हैं और केवल 20 प्रतिशत युवा आशावान हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश