1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन को मिली ट्रंप पर 6 अंकों की बढ़त

हिलेरी क्लिंटन को मिली ट्रंप पर 6 अंकों की बढ़त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2016 11:26 am IST,  Updated : Oct 19, 2016 11:26 am IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण में उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर छह अंकों की बढ़त मिली है। फॉक्स न्यूज का यह सर्वे ऐसे

trump and hillary- India TV Hindi
trump and hillary

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण में उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर छह अंकों की बढ़त मिली है। फॉक्स न्यूज का यह सर्वे ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति पद के चुनाव में महज तीन हफ्ते बचे हैं।

एक हफ्ते पहले हिलेरी सात अंकों से आगे थीं। हालिया साप्ताहिक सर्वे में फॉक्स न्यूज ने बताया है कि हिलेरी को ट्रंप पर छह अंकों की बढ़त (45-39 फीसदी) मिली है। लिबरटेरियन पार्टी के गेरी जॉनसन को पांच फीसदी अंक मिले हैं जबकि ग्रीन पार्टी के जिल स्टेन को तीन फीसदी अंक मिले हैं। आमने-सामने की टक्कर में हिलेरी 49 फीसदी अंकों के साथ ट्रंप से सात अंक आगे है। ट्रंप को 42 फीसदी अंक मिले हैं।

यह सर्वे शनिवार से सोमवार के बीच किया गया था। इसमें लैंगिक अंतर भी साफ नजर आ रहा है। ट्रंप पुरूषों के बीच सात अंकों से आगे हैं लेकिन महिलाओं के बीच हिलेरी से 17 अंकों से पीछे हैं। सभी प्रमुख चुनावों का लेखाजोखा रखने वाले रियलक्लियरपॉलिटिक्स के मुताबिक हिलेरी ट्रंप से 6.9 फीसदी अंकों से आगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश