1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन चुनावी दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप से सात अंक आगे: सर्वेक्षण

हिलेरी क्लिंटन चुनावी दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप से सात अंक आगे: सर्वेक्षण

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2016 10:45 am IST,  Updated : Oct 14, 2016 10:45 am IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से सात अंक आगे चल रही हैं।

Hillary-Trump- India TV Hindi
Hillary-Trump

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से सात अंक आगे चल रही हैं। ट्रंप के समर्थक के रूप में देखे जाने वाले टीवी चैनल फॉक्स न्यूज ने राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए चुनाव पूर्व अपने ताजा सर्वेक्षण में कल कहा, हिलेरी को 45 प्रतिशत समर्थक और ट्रंप को 38 प्रतिशत समर्थन मिला। लिबरटेरियन गैरी जॉनसन को सात प्रतिशत और ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को तीन प्रतिशत समर्थन मिला।

चारों उम्मीदवारों को शामिल करके कराए गए सर्वेक्षण में पिछले सप्ताह हिलेरी दो अंकों :42 के मुकाबले 44 प्रतिशत: से आगे थी। समाचार चैनल ने कहा था, दो उम्मीदवारों को शामिल करके कराए गए सर्वेक्षण में हिलेरी ट्रंप से आठ अंक :41 के मुकाबले 49 प्रतिशत: आगे थीं। उन्हें एक सप्ताह पहले : तीन से छह अक्तूबर: चार अंकों :44 के मुकाबले 48 प्रतिशत: की बढ़त हासिल थी। ट्रंप का एक दशक पुराना वीडियो सामने आने के बाद हिलेरी की बढ़त में और इजाफा हुआ है। इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते दिखाई दे रहे हैं।

सभी बड़े चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले रियलक्लीयरपालिटिक्स ने कहा कि हिलेरी अब ट्रंप से औसतन 6.7 प्रतिशत अंक आगे हैं। कुछ अन्य सर्वेक्षणों के अनुसार हिलेरी उत्तर कैरोलिना और फ्लोरिडा जैसे कुछ अहम राज्यों में ट्रंप से आगे हैं। ओहायो में दोनों को बराबर समर्थन प्राप्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश