1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सेवाएं देने के लिए फिट हैं हिलेरी: चिकित्सक

सेवाएं देने के लिए फिट हैं हिलेरी: चिकित्सक

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2016 09:39 am IST,  Updated : Sep 15, 2016 09:39 am IST

वाशिंगटन: निमोनिया से उबर रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी नई सूचना जारी की है जिसमें उनके चिकित्सक ने कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं

Hillary Clinton
- India TV Hindi
Hillary Clinton

वाशिंगटन: निमोनिया से उबर रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी नई सूचना जारी की है जिसमें उनके चिकित्सक ने कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं देने के लिए फिट हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की प्रचार मुहिम पर उस समय उनके स्वास्थ्य सबंधी सूचना जारी करने का दबाव बढ़ गया जब वह रविवार को 9:11 हमलों के पीडि़तों की स्मृति सभा में बीमार पड़ गई थीं और यह पता चला था कि वह निमोनिया से पीडि़त हैं।

पूर्व विदेश मंत्री की निजी चिकित्सक लीसा बर्डाक ने हिलेरी के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दो पृष्ठों में देते हुए कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं देने के लिए स्वस्थ एवं फिट हैं। लीसा ने हिलेरी के जांच की रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया है कि उनका कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और अन्य प्रमुख चीजें सामान्य बताई गई हैं। उन्होंने कहा, उनकी शारीरिक जांच में शेष सभी बातें सामान्य पाई गई हैं और उनकी मानसिक स्थिति बेहतरीन है। लीसा ने कहा कि हिलेरी का रक्तचाप अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हिलेरी निमोनिया से पीडि़त होने के बाद एंटीबॉयोटिक ले रही हैं और आराम कर रही हैं जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश