1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उम्मीद है ओबामा सरकार की नीतियों को पलटा नहीं जाएगा: केरी

उम्मीद है ओबामा सरकार की नीतियों को पलटा नहीं जाएगा: केरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 05:06 pm IST

दावोस: अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह के महज कुछ ही दिन पहले निवर्तमान अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विश्व नेताओं से संवाद स्थापित

hopefully trump will not reverse government policies- India TV Hindi
hopefully trump will not reverse government policies

दावोस: अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह के महज कुछ ही दिन पहले निवर्तमान अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विश्व नेताओं से संवाद स्थापित करने की ओबामा सरकार की नीति को पलटा नहीं जाएगा।

केरी ने कहा कि अमेरिका आज दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गया है। कुछ उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं भी हैं, लेकिन अमेरिका ज्यादा अच्छा कर रहा है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि ओबामा प्रशासन ने सभी मामलों में, चीन समेत देशों के साथ पहुंच बनाने और उनसे संवाद बनाने में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

केरी के अनुसार दक्षिण चीन सागर में भी अमेरिका ने गैर-दखलअंदाजी का बहुत कड़ा रूख अपनाया और संबंधित पक्षों को आपस में उसे हल करने दिया। उन्होंने कहा कि रूस में भी ओबामा प्रशासन ने पहुंच बनाने और संवाद करने की कोशिश की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश