1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आखिर गार्डन में रहने को क्यों मजबूर है ये करोड़पति शख्स

आखिर गार्डन में रहने को क्यों मजबूर है ये करोड़पति शख्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 07:29 pm IST

नअमेरिका के टेक्सास में रहने वाले करोड़पति शराफत खान नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के डर से पांच महीना गार्डन में रहकर बिताए।

america- India TV Hindi
america

नई दिल्ली: घर होने के बाद भी यदि कोई आपको गार्डन में रहने के लिए कहें तो आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगे। और यदि आप बहुत ही अमीर हैं और आपके पास आपका आलीशान घर है तो फिर तो आप कतई गार्डन में सो ही नहीं सकते हैं। लेकिन अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले करोड़पति शराफत खान नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के डर से पांच महीना गार्डन में रहकर बिताए।

शराफत खान का अमेरिका के टेक्सास में खुद का आलीशान बंगला है और साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी। लेकिन यह सारी संपत्ति उनकी पत्नी के नाम पर है। इस शख्स को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। अदालत ने भी उसकी पत्नी को ही बंगले की मालकिन बताते हुए शराफत को घर खाली करने का आदेश दे दिया है।

शराफत घर में ना आए इसके लिए उसकी पत्नी ने घर के सभी दरवाजों के ताले बदल डाले। दरअसल शराफत और उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे जिस कारण उसकी पत्नी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने पर पड़ोस में रहने वाले लोग उसे खाना और जरूरत की चीजें देकर उसकी मदद करते थे।  आपको बता दें कि 61 वर्षीय शराफत पेशे से डॉक्टर है और उसने जून में ही सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। अदालत ने उसकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए तलाक तो स्वीकार कर लिया, लेकिन बंगला पत्नी को देने को कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश