1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अफगानिस्तान और पाकिस्तान की मदद को तैयार IMF : लैगार्डे

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की मदद को तैयार IMF : लैगार्डे

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2015 12:47 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 12:47 pm IST

वाशिंगटन: इस सप्ताह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आए जबर्दस्त भूकंप के बाद IMF ने राहत और पुनर्वास के प्रयासों में दोनों देशों की मदद की पेशकश की है। भूकंप के कारण 300 से अधिक लोग

अफगानिस्तान और...- India TV Hindi
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की मदद को तैयार IMF

वाशिंगटन: इस सप्ताह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आए जबर्दस्त भूकंप के बाद IMF ने राहत और पुनर्वास के प्रयासों में दोनों देशों की मदद की पेशकश की है। भूकंप के कारण 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टिन लैगार्डे ने कहा, भूकंप से प्रभावित लोगों और खासतौर पर पीडि़तों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना जाहिर करना चाहूंगी जिसने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, उन इलाकों में जल्द से जल्द राहत मुहैया कराना और इस त्रासदी में जीवित बचे लोगों की सुरक्षा एवं सलामती सुनिश्चित करना ही फिलहाल चिंता का विषय है। लैगार्डे ने कहा, IMF अफगानिस्तान और पाकिस्तान का समर्थन करना जारी रखेगा और इस त्रासदी की घड़ी में उनकी मदद को तत्पर खड़ा है। पाकिस्तान में इस जोरदार भूकंप में मरने वालों की संख्या कल तक बढ़कर 250 हो गई और 1,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में अधिकारियों ने 115 लोगों के मरने और सैकड़ों लोग घायल होने की पुष्टि की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश