1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'ग्रीन कार्ड धारकों पर भी लागू होगा आव्रजन प्रतिबंध'

'ग्रीन कार्ड धारकों पर भी लागू होगा आव्रजन प्रतिबंध'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 29, 2017 09:44 am IST,  Updated : Jan 29, 2017 09:44 am IST

ह्यूस्टन: मुस्लिम बहुल सात देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने वाला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवादित शासकीय आदेश उन देशों के ग्रीन कार्ड धारकों पर भी लागू होगा। ट्रंप

immigration restriction will also applied to green card...- India TV Hindi
immigration restriction will also applied to green card holder

ह्यूस्टन: मुस्लिम बहुल सात देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने वाला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवादित शासकीय आदेश उन देशों के ग्रीन कार्ड धारकों पर भी लागू होगा। ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान किए अपने वादे को पूरा करते हुए गत शुक्रवार को सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने सबंधी एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थें।

यह आदेश ईरान, इराक, सीरिया, सूडान, लीबिया, यमन और सोमालिया पर लागू होता है। गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की प्रवक्ता गीलियन क्रिश्चियन ने कल पत्रकारों से कहा, यह ग्रीन कार्ड धारकों पर भी लागू होगा। ग्रीन कार्ड एक व्यक्ति को अमेरिका में स्थायी कानूनी निवास की अनुमति देता है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों को देश से प्रस्थान से पहले परामर्श अधिकारी से मिलना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश