1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र ने देने हैं भारत के 8.5 करोड़ डॉलर

संयुक्त राष्ट्र ने देने हैं भारत के 8.5 करोड़ डॉलर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2015 01:12 pm IST,  Updated : Oct 16, 2015 01:36 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: शांति रक्षा से जुड़े अभियानों में योगदान के चलते संयुक्त राष्ट्र पर भारत की 8.5 करोड़ डॉलर की राशि बकाया है। इन योगदानों में सैनिकों, पुलिस एवं उपकरणों के जरिए योगदान शामिल है।

संयुक्तराष्ट्र पर...- India TV Hindi
संयुक्तराष्ट्र पर भारत का 8.5 करोड़ डॉलर बकाया

संयुक्त राष्ट्र: शांति रक्षा से जुड़े अभियानों में योगदान के चलते संयुक्त राष्ट्र पर भारत की 8.5 करोड़ डॉलर की राशि बकाया है। इन योगदानों में सैनिकों, पुलिस एवं उपकरणों के जरिए योगदान शामिल है। यह जानकारी एक वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी ने दी है। इस साल दो अक्तूबर तक के रिकॉर्ड के अनुसार, संगठन को 86 सदस्य देशों का कुल 1.03 अरब डॉलर का कर्ज उतारना है। ये वे देश हैं, जिन्होंने सैनिकों, पुलिस और उपकरणों के जरिए योगदान दिया।

पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के भी करोड़ों डॉलर बकाया

अवर महासचिव (प्रबंधन) युकियो तकासू ने कल महासभा में प्रशासनिक एवं बजट मामलों की पांचवी समिति को बताया कि इन सदस्य देशों में से पाकिस्तान का बकाया संयुक्त राष्ट्र पर सबसे ज्यादा है। यह राशि 9.7 करोड़ डॉलर की है। इसके बाद इथोपिया का 8.7 करोड़ डॉलर, भारत का 8.5 करोड़ डॉलर, बांग्लादेश का 8.4 करोड़ डॉलर, रवांडा का 5.5 करोड़ डॉलर और नेपाल का 4.4 करोड़ डॉलर का बकाया है।

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सबसे ज़्यादा सैनिक भारत के

भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाला सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। अब तक हुए कुल 69 अनिवार्य अभियानों में से 48 अभियानों में भारत के 1.85 लाख सैनिक भागीदारी कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश