1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नए साल के पहले दिन दुनिया में 395,000 बच्चों ने लिया जन्म, भारत सबसे आगे!

नए साल के पहले दिन दुनिया में 395,000 बच्चों ने लिया जन्म, भारत सबसे आगे!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 12:55 pm IST

नए साल के पहले दिन दुनिया में लाखों बच्चों ने जन्म लिया, और भारत ने इस मामले में अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया।

India may have welcomed maximum new-borns on New Year, reports UNICEF | Pixabay- India TV Hindi
India may have welcomed maximum new-borns on New Year, reports UNICEF | Pixabay

संयुक्त राष्ट्र: नए साल के पहले दिन दुनिया में लाखों बच्चों ने जन्म लिया, और भारत ने इस मामले में अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया। माना जा रहा है कि नए साल के पहले दिन दुनियाभर में 395,000 बच्चों ने जन्म लिया। भारत में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है, जो कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के हवाले से आई है।

ऐसा माना जा रहा है कि कैलेंडर में 2019 की शुरूआत में दुनिया भर में 395,072 बच्चों का जन्म होगा। एक अनुमान के मुताबिक, इनमें से आधे से ज्यादा बच्चों ने भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश सहित 8 देशों में जन्म लिया है। इनमें भी सबसे आगे भारत है, जहां साल के पहले दिन कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है। वहीं इसके बाद चीन में 44, 940 बच्चे और नाइजीरिया में 25,685 बच्चे जन्मे हैं। जबकि पाकिस्तान में 15,112, इंडोनेशिया में 13,256, अमेरिका में 11,086, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 10,053 और बांग्लादेश में 8,428 बच्चों के जन्म का अनुमान है।

नया साल आते ही सबसे पहले बच्चों का जन्म फिजी में हुआ जबकि सबसे अंत में अमेरिका के बच्चे दुनिया में आए। ऐसा इसलिए कि नए साल की शुरुआत सबसे पहले फिजी में ही हुई। यूनिसेफ ने सभी राष्ट्रों से प्रत्येक नवजात बच्चों के स्वस्थ और जीवित रहने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है। एजेंसी ने उप कार्यकारी निदेशक शार्लेट पेट्री गोर्निटज्का ने दुनिया के देशों से प्रत्येक बच्चे के जीवित रहने के अधिकार सहित उनके अन्य अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश