1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीनेटरों ने ट्रंप से भारत-पाक संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार करने का किया आग्रह

सीनेटरों ने ट्रंप से भारत-पाक संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार करने का किया आग्रह

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 10:53 am IST,  Updated : Mar 01, 2019 10:53 am IST

कंसास से सिनेटर जेरी मोरान और न्यू हैम्पशायर से जीन शाहीन ने एक पत्र में कहा कि कश्मीर क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच खतरनाक स्थिति को तत्काल हल किया जाना चाहिए। 

सीनेटरों ने ट्रंप से भारत-पाक संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार करने का किया आग्रह - India TV Hindi
सीनेटरों ने ट्रंप से भारत-पाक संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार करने का किया आग्रह 

वाशिंगटन: अमेरिका के दो प्रभावशाली सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुरोध किया कि वह भारत-पाक संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर विचार करे। साथ ही विवाद के कारणों से निपटने के लिए भारत और पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय शक्तियों के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा।

Related Stories

कंसास से सिनेटर जेरी मोरान और न्यू हैम्पशायर से जीन शाहीन ने एक पत्र में कहा कि कश्मीर क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच खतरनाक स्थिति को तत्काल हल किया जाना चाहिए। उन्होंने ट्रंप से यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों के खिलाफ अधिक काम करे।

दोनों सीनेटरों ने कहा, ‘‘हम अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी समूहों की सूची में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों के हमलों के जवाब में भारत के आत्म रक्षा के अधिकार की पुष्टि करते हैं और भारत के पकड़े गए वायु सेना अधिकारी को रिहा करने के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के फैसले का स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि यह संकट युद्ध में तब्दील हो सकता है। दोनों देशों की सीमा पर हजारों सैनिक, भारी तोपें हैं और इलाके में गोलीबारी हुई। सत्तारूढ़ पार्टी के मोरान और डेमोक्रेटिक पार्टी के शाहीन ने कहा, ‘‘हम आपके रुख के साथ हैं कि पाकिस्तान को क्षेत्र को अस्थिर करने वाले भारत विरोधी आतंकवादी समूहों को खत्म करने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए और आपसे इस संघर्ष के बढ़ने से पहले इसके शांतिपूर्ण समाधान पर विचार करने का अनुरोध करते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश