1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय अमेरिकियों को मिली अभूतपूर्व राजनीतिक सफलता

भारतीय अमेरिकियों को मिली अभूतपूर्व राजनीतिक सफलता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2017 10:25 am IST,  Updated : Jan 18, 2017 10:25 am IST

वाशिंगटन: हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के एक अमेरिकी शिक्षाविद् ने कहा है कि अमेरिका में भारतीय समुदाय कुल जनसंख्या का एक फीसदी है और ऐसा पहली बार हुआ है जब वे कांग्रेस के सदस्यों

indian americans have unprecedented political success- India TV Hindi
indian americans have unprecedented political success

वाशिंगटन: हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के एक अमेरिकी शिक्षाविद् ने कहा है कि अमेरिका में भारतीय समुदाय कुल जनसंख्या का एक फीसदी है और ऐसा पहली बार हुआ है जब वे कांग्रेस के सदस्यों की कुल संख्या का भी एक फीसदी हो गए हैं।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविद् रौनक डी देसाई ने बताया कि अमेरिकी कांग्रेस में 535 सदस्य हैं जिसमें प्रतिनिधि सभा में 435 और सीनेट में 100 सदस्य हैं। पिछले वर्ष के चुनाव में भारतीय समुदाय के चार सदस्य कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुये जबकि एक और सदस्य ने तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव जीता। पिछले वर्ष कांग्रेस के लिए निर्वाचित होने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों में रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और कमला हैरिस शामिल हैं जबकि एमी बेरा तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुये है।

देसाई ने फोब्र्स में लिखा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या इतनी अधिक हुई है। सैन फ्रांसिस्को के संगठन इंडियासपोरा के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा, भारतीय अमेरिकी अमेरिका की कुल जनसंख्या का करीब एक प्रतिशत है और ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी कांग्रेस का भी वे एक प्रतिशत हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश