1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में 26 साल से फरार चल रहा भारतीय मूल का भगोड़ा गिरफ्तार

अमेरिका में 26 साल से फरार चल रहा भारतीय मूल का भगोड़ा गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2017 02:21 pm IST,  Updated : Jul 08, 2017 02:21 pm IST

फरार रहने के चलते महाराज उुर्फ अब्दुल परसौद को वर्ष 1990 में सजा सुनाई गई थी। वह 26 साल से फरार चल रहा था। उसे वर्ष 1989 में गिरफ्तार किया गया था और हमले का दोषी पाया गया था। सजा सुनाए जाने के समय महाराज : 36 वर्ष : उपस्थित नहीं था जिसके बाद उसकी गिर

us-police- India TV Hindi
us-police

न्यूयार्क: अमेरिका में 26 साल से अधिक समय से फरार चल रहे भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नशे की हालत में गाड़ी चलाने और इसके चलते हुई दुर्घटना में एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में व्यक्ति को सजा सुनायी गयी थी। क्विन्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड ब्राउन ने बताया कि न्यूजर्सी के जयपाल महाराज को कल गिरफ्तार किया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसकी सजा शुरू करने के लिये उसे राज्य के डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस को रिमांड पर भेज दिया गया।

फरार रहने के चलते महाराज उुर्फ अब्दुल परसौद को वर्ष 1990 में सजा सुनाई गई थी। वह 26 साल से फरार चल रहा था। उसे वर्ष 1989 में गिरफ्तार किया गया था और हमले का दोषी पाया गया था। सजा सुनाए जाने के समय महाराज : 36 वर्ष : उपस्थित नहीं था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिये बेंच वारंट जारी किया गया था।

बहरहाल 26 साल बाद गिरफ्तार किये जाने पर फरार होने के आरोप में उसकी चार साल जेल की सजा को बढ़ाकर 12 साल कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश