1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के अमेरिकी को उत्तर प्रदेश रत्न से नवाजेंगे अखिलेश

भारतीय मूल के अमेरिकी को उत्तर प्रदेश रत्न से नवाजेंगे अखिलेश

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 02:15 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 02:15 pm IST

भारतीय मूल के एक अमेरिकी उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति फ्रैंक इस्लाम को उनकी उपलब्धियों और विदेश में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार किया जाएगा।

AWARD- India TV Hindi
AWARD

वाशिंगटन: भारतीय मूल के एक अमेरिकी उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति फ्रैंक इस्लाम को उनकी उपलब्धियों और विदेश में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार किया जाएगा। आजमगढ़ जिले में पैदा हुए 63 वर्षीय इस्लाम को चार जनवरी को आगरा में उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।

इस्लाम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार से राज्य में जन्मे प्रवासी भारतीय को उनकी उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मनित किया जाएगा। फ्रैंक ने एक बयान में कहा गया उत्तर प्रदेश से मेरी यात्रा शुरू हुई। मैं वहीं पैदा हुआ और शुरआती दौर गुजारा। मुझे उत्तरप्रदेश राज्य की ओर से सम्मानित किए जाने पर खुशी महसूस हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश