1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के दिग्गज बने अमेरिकी कंपनी CEO

भारतीय मूल के दिग्गज बने अमेरिकी कंपनी CEO

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2016 11:13 am IST,  Updated : Aug 30, 2016 11:13 am IST

न्यूयार्क: IIT मुंबई के छात्र रहे सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज भारतीय मूल के अजय गोपाल को पेन्सिलवेनिया की कंपनी ANSYS का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह अगले साल एक जनवरी से

ajei gopal- India TV Hindi
ajei gopal

न्यूयार्क: IIT मुंबई के छात्र रहे सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज भारतीय मूल के अजय गोपाल को पेन्सिलवेनिया की कंपनी ANSYS का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह अगले साल एक जनवरी से पद संभालेंगे। यह कंपनी इंजीनियरिंग सिमुलेशन साफ्टवेयर बनाती है और जिसका इस्तेमाल विभिन्न उद्योगों में उत्पादों के डिजाइन के परीक्षण में किया जाता है।

गोपाल के पास प्रौद्योगिकी क्षेत्र का 25 साल का अनुभव है, वह 2011 से ANSYS के बोर्ड में हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से कंपनी का अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है और वह कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। वर्ष 2000 से ANSYS के सीईओ रहे जेम्स कैशमन को जनवरी, 2017 से कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश