1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में एक और भारतीय की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में एक और भारतीय की गोली मारकर हत्या

 Written By: Agency
 Published : Mar 04, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 02:29 pm IST

न्यूयार्क: अमेरिका में 43 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यवसायी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के कुछ दिन पहले ही अमेरिका के कंसास में एक घृणा अपराध

harnish-patel- India TV Hindi
harnish-patel

न्यूयार्क: अमेरिका में 43 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यवसायी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के कुछ दिन पहले ही अमेरिका के कंसास में एक घृणा अपराध में भारतीय मूल के एक इंजीनियर को गोली मार दी गई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 43 वर्षीय हरनिश पटेल, दक्षिण अमेरिका के लैंकेस्टर काउंटी में एक स्टोर का मालिक था। गुरुवार को उसे उसके घर के सामने के यार्ड में मृत पाया गया। उसके शव पर बंदूक की गोली के जख्म के निशान थे।

द हेराल्ड की खबर के अनुसार पटेल अपना स्टोर बंद कर अपनी सिल्वर रंग की मिनीवैन मैं बैठकर पास में स्थित अपने घर गया था और अधिकारियों का मानना है कि वहां उसका सामना उसके हत्यारे से हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि उसके मृत पाये जाने से बामुश्किल 10 मिनट पहले ही उसने स्टोर बंद किया था।

गुरुवार रात एक महिला ने फोन कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चीखने की और गोलियां चलने की आवाज सुनी है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उसने हरनिश को उनके घर से कुछ ही फुट की दूरी पर मृत पाया। हरनिश की हत्या करने वालों को पुलिस अभी तक नहीं खोज पाई है। मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश