1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: बेटी के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने भारतीय मूल के दंपति को मार डाला

अमेरिका: बेटी के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने भारतीय मूल के दंपति को मार डाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2017 03:56 pm IST,  Updated : May 06, 2017 03:56 pm IST

अमेरिका में भारतीय मूल के एक दंपति की उनकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने हत्या कर दी, जिसकी बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह भी मारा गया।

Photo: Instagram/Facebook- India TV Hindi
Photo: Instagram/Facebook

वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय मूल के एक दंपति की उनकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने हत्या कर दी, जिसकी बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह भी मारा गया। खबरों के मुताबिक, मिर्जा टैटलिक (24) ने सिलिकन वैली में काम करने वाले टेक एग्जेक्युटिव नरेन प्रभु और उनकी पत्नी की सॉन होजे स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मिर्जा ने बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।

Facebook Photo
Facebook Photo

मां के साथ रसेल प्रभु। (Facebook)

प्रभु की बेटी घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थी, वह दूसरे शहर में रहती है। सॉन होजे पुलिस प्रमुख एडी गार्शिया ने कहा, ‘मृतक दंपति की बेटी आरोपी के साथ प्रेम संबंध में थी, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थी।’ गार्शिया ने कहा, ‘दोनों के बीच संबंध पिछले साल खत्म हो गया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया जा चुका है।’ प्रभु के 20 वर्षीय बेटे ने घटना की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जा को कोई काम नहीं मिल रहा था। वह अक्सर बिना शर्ट के घूमता था और परेशान रहता था।

Facebook Photo
Facebook Photo

पत्नी के साथ नरेन प्रभु। (Facebook)

पुलिस ने कहा, ‘जब अधिकारी लौरो वैले लेन स्थित उनके घर पहुंचे तो उन्होंने नरेन के शव को दरवाजे पर पाया, शव पर एक गोली का घाव था।’ उनके बेटे ने अधिकारियों को बताया कि उनकी मां और उसका 13 वर्षीय भाई अब भी संदिग्ध के साथ घर के अंदर है। गार्शिया ने बताया कि संदिग्ध प्रभु के छोटे भाई का पहले ही रिहा कर दिया था। इसके तुरंत बाद ही एक SWAT दल और संदिग्ध के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और उसमें संदिग्ध की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश