1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के कनाडाई सिख हरजीत सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री

भारतीय मूल के कनाडाई सिख हरजीत सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2015 10:55 am IST,  Updated : Nov 05, 2015 10:55 am IST

ओटावा: भारतीय मूल के कनाडाई सिख हरजीत सज्जन को बुधवार को कनाडा का नया रक्षा मंत्री बनाया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडियू के 30 सदस्यीय कैबिनेट को एक कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करायी गई।

हरजीत सज्जन बने कनाडा...- India TV Hindi
हरजीत सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री

ओटावा: भारतीय मूल के कनाडाई सिख हरजीत सज्जन को बुधवार को कनाडा का नया रक्षा मंत्री बनाया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडियू के 30 सदस्यीय कैबिनेट को एक कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करायी गई। हरजीत सज्जन को कनाडाई सशस्त्र बलों के लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया है। वह वैंकूवर साउथ के निर्वाचित सांसद हैं। वह एक भूतपूर्व सैनिक भी हैं जिन्होंने बोस्निया में अपनी सेवा दी है। इसके साथ ही उनकी अफगानिस्तान के कंधार में तीन बार तैनाती हो चुकी है।

जस्टिन ट्रूडियो ने कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में शामिल सज्जन का जन्म भारत मे हुआ था और जब वह पांच साल के थे तो उनका परिवार कनाडा चला गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश