1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. IS प्रवक्ता अल-अदनानी के अमेरिकी हमलों में मारा गया: पेंटागन

IS प्रवक्ता अल-अदनानी के अमेरिकी हमलों में मारा गया: पेंटागन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2016 10:05 am IST,  Updated : Sep 13, 2016 10:05 am IST

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादी अबु मुहम्मद अल-अदनानी की मौत हो गई है।

islamic state terrorist abu al adnani dead says pentagon- India TV Hindi
islamic state terrorist abu al adnani dead says pentagon

न्यूयॉर्क: अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादी अबु मुहम्मद अल-अदनानी की मौत हो गई है। हालांकि, रूस का दावा है कि जिन हवाई हमलों में अदनानी मारा गया है उनमें से कुछ युद्धविमान रूस के थे।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, IS ने 30 अगस्त को सीरिया के अलेप्पो में अदनानी की मौत की खबर दी थी।

अमेरिकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले माह उत्तरी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अबु मोहम्मद अल-अदनानी को निशाना बनाकर किया गया हवाई हमला सफल रहा।

अमेरिका रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि अमेरिका ने अल-अदनानी को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे। कुक का कहना है कि अमेरिका आईएस के आतंकवादियों को निशाना बनाना जारी रखेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश