1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आईएसएस के वैज्ञानिकों को मिलेंगे वर्चुअल रिअलिटी हेडसेट्स

आईएसएस के वैज्ञानिकों को मिलेंगे वर्चुअल रिअलिटी हेडसेट्स

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2015 06:01 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 07:16 pm IST

वाशिंगटन: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के अंतरिक्ष यात्रियों को दो वर्चुअल रिअलिटी हेडसेट दिए जाएंगे। इनकी सहायता से वे अंतरिक्ष में देखी गई चीजों को सीधे जमीन पर भेज सकेंगे। गिजमोडो की रिपोर्ट के मुताबिक,

आईएसएस के वैज्ञानिकों...- India TV Hindi
आईएसएस के वैज्ञानिकों को मिलेंगे

वाशिंगटन: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के अंतरिक्ष यात्रियों को दो वर्चुअल रिअलिटी हेडसेट दिए जाएंगे। इनकी सहायता से वे अंतरिक्ष में देखी गई चीजों को सीधे जमीन पर भेज सकेंगे। गिजमोडो की रिपोर्ट के मुताबिक, हेडसेट्स अथवा होलोलेंस उपकरण नासा और माइक्रोसॉफ्ट के बीच के संयुक्त उपक्रम का हिस्सा है। इसे 'साइड किक' कहते हैं। इसका उद्देश्य आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को अधिक सशक्त बनाना है।

रविवार को स्पेशएक्स के सातवें वाणिज्यिक पुन:आपूर्ति मिशन इन उपकरणों को अन्य जरूरी सामग्री के साथ आईएसएस ले जाएगा। वाशिंगटन डीसी स्थित नासा मुख्यालय में आईएसएस योजना के निदेशक सैम सिमेमी ने कहा, "होलोलैंस अत्याधुनिक तकनीक है, जो भविष्य के अन्वेषण में मदद कर सकता है और आईएसएस पर महत्वपूर्ण विज्ञान संचालन के लिए वैज्ञानिकों को नई क्षमताएं प्रदान कर सकता है। आईएसएस का चालक दल ऑपरेशन के दो प्रारूपों का उपयोग करेगा, रिमोट एक्सपर्ट और प्रोसीजर प्रारूप। दोनों ही प्रारूप अंतरिक्ष में काम करने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को और बेहतर तरीके से निर्देश दिए जा सकेंगे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश