1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इवांका ट्रम्प विश्व बैंक के लिए उम्मीदवार के चयन में करेंगी अमेरिका की मदद

इवांका ट्रम्प विश्व बैंक के लिए उम्मीदवार के चयन में करेंगी अमेरिका की मदद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2019 09:40 am IST,  Updated : Jan 15, 2019 09:40 am IST

उल्लेखनीय है कि किम ने अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से तीन वर्ष पहले ही विश्व बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पिछले सप्ताह अचानक घोषणा की थी।

इवांका ट्रम्प विश्व बैंक के लिए उम्मीदवार के चयन में करेंगी अमेरिका की मदद - India TV Hindi
इवांका ट्रम्प विश्व बैंक के लिए उम्मीदवार के चयन में करेंगी अमेरिका की मदद 

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी एवं सलाहकार इवांका विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए देश का उम्मीदवार चुनने में मदद करेंगी लेकिन वह स्वयं इस पद की उम्मीदवार नहीं हैं।

Related Stories

व्हाइट हाउस की संचार उप निदेशक जेसिका डिट्टो ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन और व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवाने ने इवांका ट्रम्प से अनुरोध किया है कि वह अमेरिका की नामांकन प्रक्रिया के प्रबंधन में मदद करें क्योंकि उन्होंने पिछले दो वर्षों में विश्व बैंक के नेतृत्व के साथ निकटता से काम किया है।’’

डिट्टो ने कहा कि इस पद के लिए ‘‘इवांका के नाम पर विचार किए जाने संबंधी खबरें गलत हैं।'' लंदन के ‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ ने शुक्रवार को कहा था कि जिम योंग किम का स्थान लेने वाले संभावित अमेरिकी उम्मीदवारों में इवांका और संयुक्त राष्ट्र में वाशिंगटन की पूर्व राजदूत निक्की हेली का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि किम ने अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से तीन वर्ष पहले ही विश्व बैंक के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पिछले सप्ताह अचानक घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश