1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने बेटी इवांका के अपमान के लिए टीवी होस्ट को लताड़ लगाई

ट्रंप ने बेटी इवांका के अपमान के लिए टीवी होस्ट को लताड़ लगाई

 Reported By: IANS
 Published : Jun 02, 2018 08:47 am IST,  Updated : Jun 02, 2018 08:47 am IST

सामंथा बी ने अपने शो के दौरान ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए भद्दी भाषा में इवांका का उल्लेख किया था, जिससे बाद में हंगामा बढ़ गया।

Samantha Bee should be fired for Ivanka insult, says Donald Trump- India TV Hindi
ट्रंप ने बेटी इवांका के अपमान के लिए टीवी होस्ट को लताड़ लगाई

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बेटी इवांका ट्रंप को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली टीवी होस्ट को जमकर लताड़ लगाई। ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर टीवी होस्ट सामंथा बी के शो 'फुल फ्रंटल' पर निशाना साधते हुए कहा, "ये गैर प्रतिभाशाली होस्ट सामंथा बी को उनके भद्दी भाषा के लिए लो रेटिंग शो से निकाल क्यों नहीं देते?"

सामंथा बी ने अपने शो के दौरान ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए भद्दी भाषा में इवांका का उल्लेख किया था, जिससे बाद में हंगामा बढ़ गया।

हालांकि, बी ने अगली सुबह ट्वीट कर अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने सीमा का उल्लंघन किया है और इस तरह अपमान करना अनुचित और अक्षम्य है। इस बीच शो के दो विज्ञापनकर्ताओं ने अपनी स्पॉसरशिप वापस ले ली।

वहीं, व्हाइट हाउस ने भी सामंथा बी की भाषा को लेकर उनकी निंदा करते हुए कहा कि यह घृणित और निंदनीय थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश