वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए कोशिश करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी एवं लुइसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हट गये हैं क्योंकि एक अभियान में रिपब्लिकनों के बीच बहुत ज्यादा समर्थन नहीं मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरा समय नहीं है। 44 वर्षीय जिंदल ने कल अमेरिकी राजनीतिक पंडितों को हैरान कर देने वाले अपने बयान में कहा, यह मेरा समय नहीं है इसलिए मैं राष्ट्रपति पद के लिए अभियान रोक रहा हूं।
उन्होंने कहा, मैं आपको बता नहीं सकता कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए अभियान चलाना कितने सम्मान की बात है। मेरे अभिभावक आजादी और मौके की तलाश में 45 साल पहले इस देश में आए थे। लुइसियाना के गवर्नर ने कहा कि उनका मानना है कि रिपब्लिकन को प्रगति की पार्टी बनना होगा और पार्टी में कभी इसे रोका नहीं जा सकता जो कि अवसर में यकीन रखती है। उन्होंने कहा, हम ईष्र्या और बंटवारे की वामपंथी सोच नहीं रख सकते। हम एक पार्टी हैं जो कहती है कि इस देश में हर कोई सफल हो सकता है चाहे कोई कहीं भी जन्मा हो या उसके अभिभावक कोई भी हों।