1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बहामास की तरफ बढ़ते जोकिन तूफान से बड़ी तबाही की आशंका

बहामास की तरफ बढ़ते जोकिन तूफान से बड़ी तबाही की आशंका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2015 01:40 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 01:41 pm IST

मियामी: बहामास की तरफ बढ़ रहे तूफान जोकिन के इस सप्ताह के अंत तक बेहद खूंखार रूप धारण करने और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की आशंका व्यक्त की गई है। दरअसल तूफान जोकिन बेहद

बहामास की तरफ बढ़ते...- India TV Hindi
बहामास की तरफ बढ़ते जोकिन तूफान से तबाही की आशंका

मियामी: बहामास की तरफ बढ़ रहे तूफान जोकिन के इस सप्ताह के अंत तक बेहद खूंखार रूप धारण करने और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की आशंका व्यक्त की गई है। दरअसल तूफान जोकिन बेहद भयानक रूप अख्तियार करते हुए श्रेणी दो के तूफान में बदल गया है।

तूफान सेल सल्वाडोर से 150 किलोमीटर की दूरी पर

मियामी स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि तूफान की अधिकतम गति 165 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह बहामास में सेल सल्वाडोर से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। बड़े तूफानों को श्रेणी तीन या उससे उपर रखा जाता है जहां प्रति घंटे हवा की रफ्तार 111-130 मील तक होती है।

बहामास पहुंचकर और खतरनाक हो सकता है जोकिन तूफान

प्रचंड तूफान की वजह से लकड़ी से बने घरों और उसकी छतों को नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश की वजह से तटीय क्षेत्र में नदियां उफन सकती है। सेंटर ने कहा है कि आज रात और गुरूवार तक यह मध्य बहामास तथा गुरूवार की रात या शुक्रवार को यह उत्तर पश्चिम बहामास पहुंच सकता है। आगे इसके और मजबूत होने की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश