1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत और अमेरिका की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, तस्वीरें देख रोमांचित हो जाएंगे आप

भारत और अमेरिका की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, तस्वीरें देख रोमांचित हो जाएंगे आप

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Sep 12, 2019 06:36 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 06:52 pm IST

वॉशिंगटन में भारत और अमेरिका के सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास चल रह है। ये युद्धाभ्यास भारत और अमरिका के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा निगम के प्रयासों में से एक है।

Joint war excercise- India TV Hindi
भारत और अमेरिकी सेना के बीच  चल रहा है संयुक्त युद्धाभ्यास Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। वॉशिंगटन में भारत और अमेरिका के सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास चल रह है। ये युद्धाभ्यानस 5 सितंबर को शुरू हआ था। ये युद्धाभ्यास भारत और अमरिका के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा निगम के प्रयासों में से एक है। दोनों देशों के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित संयुक्त अभ्यास का यह 15 वां संस्करण है।

India America
Image Source : INDIA TVभारत और अमेरिका की सेना के बीच चल रहा है संयुक्त युद्धाभ्यास

ये युद्धाभ्यास के जरिए ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त योजना के साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों को बटालियन स्तर पर एकीकृत तरीके से प्रशिक्षित करने का अवसर देता है। इस युद्धाभ्यास के एक खास मकसद दोनों देशों की सेनाओं को एक दूसरे के तौर-तरीकों, संगठनात्मक संरचना और युद्धे के दौरान की प्रक्रिया से रूबरू करवाना है, ताकि दोनों देशों की सेनाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकें।

War Exercise
Image Source : INDIA TVभारत और अमेरिका की सेना के बीच चल रहा है संयुक्त युद्धाभ्यास

इस युद्धाभ्यास में दोनों सेनाएं विभिन्न तरीकों के खतरों से निपटने के लिए साथ मिलकर कई तरह के ऑपरेशनों और चुनौतियों से संबंधित ट्रेनिंग, प्लॉनिंग और योजनाओं के क्रियान्वयन के तरीकों पर काम कर रही हैं।

India America War Exercise
Image Source : INDIA TVदोनों देश की सेनाएं सीख रही हैं एक-दूसरे के तौर-तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश