वाशिंगटन: अमेरिका स्थित केरल सेंटर उल्लेखनीय उपलब्धियों और समाज में अतुलनीय योगदान के लिए छह भारतीय अमेरिकी मलयालियों को सम्मानित करेगा। केरल सेंटर के बोर्ड सदस्य और ट्रस्टी थॉमस अब्राहम ने बताया, हर साल हम पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करते हैं और चयन समिति सर्वसम्मति के आधार पर उनमें से विजेताओं का चयन करती है। सम्मान पाने वाले मलयालियों का चयन अब्राहम की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय एक समिति द्वारा किया जाता है। इन लोगों को सात नवंबर को न्यूयार्क सिटी में वल्र्ड फेयर मैरिना में 23वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस साल पुरस्कार पाने वालों में सीमेन्स एजी (एनर्जी) के ग्लोबल डायरेक्टर नवीन मंजूरान, यूनिवर्सिटी विस्कोंसिन सिस्टम के मुख्य सूचना अधिकारी सासी के पिल्लई तथा यूनिवर्सिटी आफ पीट्सबर्ग मेडिकल सेंटर फोर मेडिसिन के मेडिसिन एंड क्लिनिकल एंड ट्रांसलेशन साइंस विभाग के ऐसोसिएट प्रोफेसर और न्यूक्लियर कार्डियोलोजी के निदेशक प्रेम सोमन शामिल हैं। अमेरिकी वायुसेना के पूर्व कप्तान जार्ज एम ककानेत, न्यूयार्क सिटीज एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन फोर कम्युनिटी सर्विस की वैज्ञानिक लीला मैरेट तथा अमेरिकी वायुसेना में जज एडवोकेट जनरल जोफियल फिलिप को भी यह सम्मान दिया जाएगा।