1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आखिर हिलेरी ने ट्रंप को कहा ट्वीटर अकाउंट डिलीट करने के लिए

आखिर हिलेरी ने ट्रंप को कहा ट्वीटर अकाउंट डिलीट करने के लिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 04:25 pm IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच की चुनावी जंग अब ट्वीटर पर भी पहुंच गई है।

hillary and trump- India TV Hindi
hillary and trump

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच की चुनावी जंग अब ट्वीटर पर भी पहुंच गई है। ऐसा तब हुआ जब राष्ट्रपति ओबामा ने हिलेरी को अपना समर्थन देने की बात कही जिसके बाद ट्रंप ने एक ट्वीट किया - ‘ओबामा ने हाल में धूर्त हिलेरी को समर्थन दिया। वह ओबामा के चार साल और चाहते हैं। लेकिन कोई और ऐसा नहीं चाहता।’इस पर हिलेरी ने जवाब में लिखा - अपना अकाउंट डिलीट कीजिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिलेरी का यह संदेश वास्तव में एक युवा स्टाफकर्मी ने लिखा था। हिलेरी के सोशल मीडिया निदेशक एलेक्स वॉल के अनुसार यह ट्वीट 90 मिनट में 1,45,000 बार रीट्वीट हुआ और इस प्रकार यह ‘मुहिम का सर्वाधिक रीट्वीट होने वाला ट्वीट बन गया।’ इस ट्वीट को लेकर कई लोग हिलेरी के साथ नजर आए लेकिन उनके कुछ आलोचकों ने इस ट्वीट पर हिलेरी की खिंचाई की आौर अमेरिका की विदेश मंत्री के तौर पर सेवाएं देते समय निजी ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी निंदा की।

ट्रंप समेत रिपब्लिकन नेताओं ने इस मामले पर हिलेरी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाला और उन पर 'अहम ईमेल' डिलीट करने का आरोप लगाया जिनके बारे में वह अमेरिकी को नहीं बताना चाहती। रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रींसे प्रीबस ने ट्विटर पर कहा 'हिलेरी क्लिंटन, यदि किसी को पता है कि डिलीट की को कैसे इस्तेमाल करना है तो वह आप ही हैं।’ट्रंप ने भी बात में ट्वीट करते हुए हिलेरी से पूछा 'वह 33 हज़ार ईमेल कहां जो आपने डिलीट कर दिए थे?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश