वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी नासा के क्यूरिऑसिटी मार्स रोवर ने सूर्य के अन्य पक्ष की कुछ तस्वीरें खींची हैं। सूर्य का यह हिस्सा पृथ्वी से दूर है। मंगल पर मिट्टी के नीचे की चट्टानों (बेडरॉक) की जांच करने और ड्रिल जांच की तैयारी करने के दौरान क्यूरिऑसिटी को सूर्य के अन्य हिस्से में इन बड़े धब्बों का पता चला।
नासा अंतरिक्ष मौसम सेवा के मुख्य परियोजना अधिकारी यीहुआ झेंग ने कहा, "सूर्य के अन्य हिस्से में धब्बों का पता चलना अंतरिक्ष मौसम की भविष्यवाणी के लिहाज से महत्वपूर्ण है।" वैज्ञानिकों के पास अस्थाई तौर पर पृथ्वी से सौर प्रणाली के दूसरी तरफ सूर्य को देखने के अन्य स्रोत नहीं हैं। सूर्य पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने वाले नासा के स्टीरियो-ए अंतरिक्षयान से फिलहाल अस्थाई रूप से संचार नहीं हो सकता। क्यूरिऑसिटी अगस्त 2012 से मंगल पर काम कर रहा है।