1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: ट्रंप में आत्मसम्मान की बेहद कमी: धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा

VIDEO: ट्रंप में आत्मसम्मान की बेहद कमी: धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2016 04:06 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 04:06 pm IST

न्यूयॉर्क: जानेमाने भारतीय अमेरिकी लेखक और धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के भावनात्मक विकास की तुलना तीन साल के बच्चे से करते हुए कहा है कि उनका

VIDEO: ट्रंप में...- India TV Hindi
VIDEO: ट्रंप में आत्मसम्मान की बेहद कमी: धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा

न्यूयॉर्क: जानेमाने भारतीय अमेरिकी लेखक और धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के भावनात्मक विकास की तुलना तीन साल के बच्चे से करते हुए कहा है कि उनका आत्मसम्मान बेहद कम है। कोनन ओ ब्रायन के टीवी शो पर चोपड़ा ने कहा कि वे अपना मत डोनाल्ड को नहीं देने वाले।

उन्होंने कहा कि ट्रंप केंद्रित होने में सक्षम नहीं हैं, उनके पास सहज ग्यान और अंतदृष्रि्ट नहीं है, उनमें रचनात्मकता नहीं है, कोई सोच नहीं है, वे किसी को उम्मीद बंधाने, भरोसा कायम करने, स्थिरता लाने या संवदेना जताने में सक्षम नहीं हैं। ओ ब्रायन ने ट्रंप के बारे में उनका आकलन बताने को कहा था। चोपड़ा ने कहा, मैं उनमें रोष, उलाहने, डर, शत्रुभाव, दुष्टता, शर्मिंदगी यहां तक अवसाद और बहुत कम आत्मसम्मान देखता हूं। देखे VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश