1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डाटा लीक मामला: जुकरबर्ग का टिम कुक को करारा जवाब, सिर्फ अमीरों के इस्तेमाल के लिए नहीं फेसबुक

डाटा लीक मामला: जुकरबर्ग का टिम कुक को करारा जवाब, सिर्फ अमीरों के इस्तेमाल के लिए नहीं फेसबुक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2018 01:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 01:46 pm IST

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा कि, फेसबुक सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए है। जुकरबर्ग ने यह बात फेसबुक के सलाना एफ 8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कही थी।

mark zuckerberg- India TV Hindi
mark zuckerberg

सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा कि, फेसबुक सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए है। जुकरबर्ग ने यह बात फेसबुक के सलाना एफ 8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कही थी। टेक क्रंच नामक एक प्रौद्योगिकी वेबसाइट ने जुकरबर्ग के हवाले से कहा कि, हम समाज के हर वर्ग को सेवा प्रदान करते हैं वह सिर्फ समाज के उच्च तबके के लिए नहीं होती। हम हर चीज का ध्यान रकते हैं जैसे फेससबुक लाइट को उन देशों के लिए बनाया गया है जहां इंटरनेट की स्पीड कम है। एक साल के अंदर यह 20 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है। (पाकिस्तान में ISIS ने ईसाई परिवार के 4 सदस्यों समेत 9 की हत्या की )

आपको बता दें कि एपल के सीईओ टिम कुक ने कुछ समय पहले जुकरबर्ग को कहा था कि, फेसबुक की डाटा कलेक्शन तकनीकें खराब हैं। इसमें यूजर्स से पर्सनल जानकारियां भी ली जाती है। और उन्हें जमकर एडवर्टाइजर्स को बेचा जाता है। कुक ने कहा, यदि इसी तरह से हम भी यूजर्स की जानकारियों को बेचेंगे तो हम भी पैसे कमा सकते हैं। लेकिन हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। गौरतलब है कि अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक डाटा लीक मामले में अपनी गलती मानी। अपनी गलती को मानते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि, सभी फेसबुक यूजर के डाटा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारी थी लेकिन हमारा डाटा लीक हो गया।

जुकरबर्ग ने कहा कि, सोशल मीडिया पर जो भी अपनी जानकारी शेयर करता है वह हमपर यकीन रखता है कि हम उनकी जानकारी को सुरक्षित रखेंगे। जुकरबर्ग ने कहा कि, लोगों के डाटा की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर हम यह नहीं कर पाए तो हमे आपके लिए काम करने का हक नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश