1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जुकरबर्ग अंतरिक्ष यात्रियों से Facebook Live के साथ बात करेंगे

जुकरबर्ग अंतरिक्ष यात्रियों से Facebook Live के साथ बात करेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : May 29, 2016 08:36 am IST,  Updated : May 29, 2016 08:36 am IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के फेसबुक के जरिए धरती से अंतरिक्ष में की जा रही इस सीधी बातचीत को आप भी देख सकते हैं।

mark zuckerberg- India TV Hindi
mark zuckerberg

वाशिंगटन: कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई देते हुए फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग 1 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रह रहे तीनों अंतरिक्ष यात्रियों से बात करेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के फेसबुक के जरिए धरती से अंतरिक्ष में की जा रही इस सीधी बातचीत को आप भी देख सकते हैं।

नासा के अंतरिक्ष यात्री टीम कोपरा, और जेफ विलियम्स और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ईसा के अंतरिक्ष यात्री टिम पीक के साथ बीस मिनट की इस फेसबुक लाइव वीडियो वार्ता के दौरान जुकरबर्ग उनसे फेसबुक इस्तेमाल करने वालों के दिए सवालों को पूछेंगे।

कुछ सवाल तो पहले ही फेसबुक पेज पर पोस्ट भी किए जा चुके हैं। उनमें एक सवाल यह भी है कि आईएसएस में खाना को खराब होने में कितना समय लगता है? जब आईएसएस को सेवामुक्त कर दिया जाएगा तो क्या कभी इसका कोई मालिक हो सकेगा?

आईएसएस दुनिया की सबसे बड़ी प्रयोगशाला के तौर पर काम करता है। यह विशेष तौर पर माइक्रोग्रेविटी और प्रौद्योगिकी विकास और मानव को अंतरिक्ष के योग्य बनाने के लिए परीक्षण के प्राथमिक मंच के रूप में काम करता है। धूमकेतु एवं मंगल सहित धरती की निचली कक्षा से बाहर की रोबोट के जरिए अन्वेषण के लिए भी यह इस्तेमाल होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश