1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मैरिएट होटल के साम्राज्य में सुरक्षा सेंध का बड़ा मामला, 50 करोड़ मेहमानों की जानकारियां हैक

मैरिएट होटल के साम्राज्य में सुरक्षा सेंध का बड़ा मामला, 50 करोड़ मेहमानों की जानकारियां हैक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2018 11:14 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 11:14 pm IST

मैरिएट के दुनियाभार में फैले होटल साम्राज्य की सुरक्षा में बड़ा सेंध लगाते हुए 50 करोड़ मेहमानों की जानकारियां, कुछ क्रेडिट कार्ड के नंबर, पासपोर्ट नंबर और जन्म तिथियां हैक कर लिए जाने की खबर है।

Marriott- India TV Hindi
Marriott

बेथेस्डा (अमेरिका): मैरिएट के दुनियाभार में फैले होटल साम्राज्य की सुरक्षा में बड़ा सेंध लगाते हुए 50 करोड़ मेहमानों की जानकारियां, कुछ क्रेडिट कार्ड के नंबर, पासपोर्ट नंबर और जन्म तिथियां हैक कर लिए जाने की खबर है। सुरक्षा विश्लेषकों को आगाह करते हुए मैरिएट ने शुक्रवार को कहा कि साल 2014 से ही उसके स्टारवुड नेटवर्क में डेटा में अनधिकृत पहुंच बनाई जा रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक, यह आंकड़ों में सेंध लगाने का सबसे बड़ा मामला लग रहा है। 

कंपनी ने कहा कि कुछ मेहमानों के क्रेडिट कार्ड नंबर और उनकी अवधि समाप्त होने की तारीखें हासिल की गई। जिन आंकड़ों में सेंध लगाई गई है उनमें पता, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, पासपोर्ट नंबर, स्टारवुड प्रेफेरेड गेस्ट अकाउंट सूचना, जन्म तिथि, लिंग, आगमन और प्रस्थान सूचना तथा सूचना संबंधी जानकारियां हो सकती हैं। कंपनी के सीईओ आर्ने सोरेंसन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे मेहमानों की मदद के लिए जो भी किया जा सकता है हम वह कर रहे हैं और बेहतर तरीके से आगे बढ़ने के लिए इससे सीख ले रहे हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश