1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मैसाचुसेट्स: झील में 3 नौकाओं की भिडंत, एक की मौत

मैसाचुसेट्स: झील में 3 नौकाओं की भिडंत, एक की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2016 10:45 am IST,  Updated : Sep 11, 2016 10:45 am IST

टांटन: मैसाचुसेट्स की एक झील में एक रेस के दौरान तीन स्पीड बोट की भिड:त में एक चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। ब्रिस्टल काउंटी के जिला अटॉर्नी के कार्यालय

massachusetts 3 boats brushes in the lake one dead- India TV Hindi
massachusetts 3 boats brushes in the lake one dead

टांटन: मैसाचुसेट्स की एक झील में एक रेस के दौरान तीन स्पीड बोट की भिड:त में एक चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। ब्रिस्टल काउंटी के जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने बताया कि कल दोपहर टांटन के वाटसन पौंड में संपन्न बिल गिलेज मेमोरियल रेगाट्टा के दौरान यह दुर्घटना हुई।

कार्यालय की ओर से कहा गया है कि न्यू हैम्पशायर के 39 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। मैने के 67 वर्षीय व्यक्ति को नाजुक हालत में रोड आइलैंड अस्पताल ले जाया गया। वहीं मैने के ही रहने वाले 72 वर्षीय तीसरे चालक को हल्की चोटें आयी थी और उसका उपचार किया गया। चालकों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश