1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मैक्सिको: फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस पुल से गिरी, 20 लोगों की मौत

मैक्सिको: फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस पुल से गिरी, 20 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2016 07:01 am IST,  Updated : Jan 11, 2016 10:11 am IST

कोटजोकलकोस: मैक्सिको के पूर्वी हिस्से में आज गैर पेशेवर फुटबॉल खिलाडियों और प्रशंसकों लेकर जा रही एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने

bus- India TV Hindi
bus

कोटजोकलकोस: मैक्सिको के पूर्वी हिस्से में आज गैर पेशेवर फुटबॉल खिलाडियों और प्रशंसकों लेकर जा रही एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी वेराक्रूज प्रांत के एटोयाक में इस हादसे में अन्य 5 लोग घायल हो गए।

प्रांत सरकार ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी तथा ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा एवं बस ने सुरक्षा के लिए बना बेरियर तोड़ दिया। बयान के अनुसार बस एटोयाक नदी में गिर गई।

मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने ट्विटर के जरिये मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश